तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रो VC पर फेंका मोबिल

    तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रो VC पर फेंका मोबिल

    भागलपुर(BIHAR): तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के स्थाई कुलपति को लेकर तकरीबन 9 दिनों से विश्वविद्यालय में तालाबंदी है. इसी वजह से आज यानी सोमवार को अंग क्रांति सेना के कार्यकर्ता और अखिल बिहार छात्र एकता के छात्र प्रतिनिधि प्रति कुलपति से बात करने उनके आवास पर पहुंचे. बातचीत के दौरान छात्र प्रतिनिधि ने प्रति कुलपति के ऊपर मोबिल का छिड़काव किया. इसके बाद विश्वविद्यालय के कई अधिकारी इकट्ठा होने शुरू हो गए.

    प्रति कुलपति ने बताया कि मैं अपने आवास पर खाना खा रहा था, तभी गेटमैन ने आकर मुझसे कहा कि कोई पत्रकार आपसे मिलना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि तभी मैंने सोचा की विश्वविद्यालय में बंदी चल रही है इसी को लेकर पत्रकार आए होंगे, वैसे भी हमारे आवास पर प्रिंट मीडिया के पत्रकार आए दिन मिलने आया करते हैं, यही सोचकर मैं जब उन लोगों को अपने आवास के अंदर बुलाया  तो  देखा अंग क्रांति सेना के कुछ कार्यकर्ता और अखिल बिहार छात्र एकता के कार्यकर्ता थे. उसी दौरान मेरे ऊपर बिना कुछ कहे सुने मोबिल छिड़काव कर दिया गया. इस तरह का घिनौना कार्य कहीं से कतई सही नहीं है. इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए. कुछ देर बाद विश्वविद्यालय के तमाम अधिकारियों के साथ प्रति कुलपति ने बैठक की. जिसके बाद कहा गया कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा और उन पर जल्द एफआईआर कर  गिरफ्तारी की मांग की जाएगी.  

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news