बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष गंभीर बीमारी से हुए ग्रसित ,पटना AIIMS में हुए भर्ती 

    बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष गंभीर बीमारी से हुए ग्रसित ,पटना AIIMS में हुए भर्ती 

    पटना (PATNA ) - बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल की तबीयत अचानक ख़राब हो गई है.संजय जायसवाल गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा की है. डॉ संजय जयसवाल एक गंभीर बीमारी से ग्रसित हो चुके हैं. जिसका नाम स्टीवंस,जॉनसन सिंड्रोम है.यह  बीमारी शरीर खुद के विरुद्ध ही कार्य  करने लगता है. आंख ,नाक ,गला,में स्वेलिंग के साथ फटने भी लगता है. यह गंभीर बीमारी है. इस बीमारी से आंत भी धीरे धीरे गलना शुरू होने लगता  है .डॉक्टर संजय जायसवाल ने  यह जानकारी सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की और कहा की अभी फ़िलहाल किसी से मिल नहीं सकता हूँ. 7 दिनों तक AIIMS में भर्ती हूँ.
    बता दें की संजय जायसवाल खुद पेशे से डॉक्टर  है .बेतिया में निजी क्लिनिक चलाते हैं.डॉक्टर संजय जायसवाल की पत्नी भी पेशे से डॉक्टर हैं.संजय जायसवाल  ने पटना PMCH  से MBBS की  पढ़ाई की है.दरभंगा मेडिकल कॉलेज से MD किया है.लगातार तीसरी बार पश्चिमी चम्पारण से सांसद हैं.

    स्टीवंस जॉनसन सिंड्रोम एक संक्रामक बीमारी है 

    स्टीवंस जॉनसन सिंड्रोम अत्यंत दुर्लभ बीमारी के तौर पर जाना जाता है.यह एक संक्रामक बीमारी है. इस बीमारी का टीका दो वैज्ञानिक के द्वारा  बनाया गया था.इसलिए  इस दुर्लभ बीमारी का नाम स्टीवंस और जॉनसन रखा गया है. यह बीमारी 10  लाख लोगों में  से 4  से 5 लोगों को ही होता है.इस बीमारी में पहले बुखार आता है. फिर स्किन को असर करता है. काफी तेजी से इसका फैलाव होता है.झिल्ली ,जनानांग और आँख  प्रभावित करता  है. संजय जयसवाल  के अनुसार कोई भी दवा लेते ही  रिएक्शन या छोड़ते ही कोई भी रिएक्शन होता है. यह प्रमुख कारण बन सकता है स्टीवंस,जॉनसन सिंड्रोम का.

    रिपोर्ट : रंजना कुमारी,रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news