सचिन-अंजलि की शादी की सालगिरह पर मुजफ्फरपुर की शाही लीची और लहठी गिफ्ट करेंगे फैंस 

    सचिन-अंजलि की शादी की सालगिरह पर मुजफ्फरपुर की शाही लीची और लहठी गिफ्ट करेंगे फैंस 

    मुजफ्फरपुर(MUZAFFARPUR): 24 मई यानि आज भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और अंजली की शादी की 27वीं सालगिरह है. शादी की सालगिरह पर मुजफ्फरपुर की प्रसिद्ध शाही लीची और लहठी उन्हें गिफ्ट की जाएगी. सचिन तेंदुलकर के सुपर फैन बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले सुधीर कुमार गौतम मशहूर शाही लीची और लहठी उपहार स्वरूप लेकर मुजफ्फरपुर पवन एक्सप्रेस से रवाना हुए हैं. उनके ये फैन शादी के सालगिरह पर लीची से सचिन का मुंह मीठा कराएंगे और अंजली भाभी के हाथों में मुजफ्फरपुर की प्रसिद्ध सुहागिनों का श्रृंगार लहठी से सजायेंगे. भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा विभिन्न देशों में खेले जाने वाली मैचों में अपने शरीर को खास रंग में रंगकर तिरंगा लहराने, शंख बजाकर टीम की हौसला बढ़ाने वाले सुधीर दो सालों के बाद सचिन तेंदुलकर के घर जा रहें हैं. उन्होंने इस बात पर दुःख भी जताया कि दो सालों से अपने भगवान को लीची का भोग भी कोरोना के कारण नहीं लगवा पाया. सुधीर ने बताया  कि यहां से करीब 1000 लीची और लहठी लेकर मुंबई जा रहे हैं और सचिन सर और अंजली भाभी के मैरेज डे पर उन्हें गिफ्ट करेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news