जब कुबेर देव आपसे होते हैं नाराज तो आपके साथ लगातार होती है ये अजीबो गरीब चीजें

    जब कुबेर देव आपसे होते हैं नाराज तो आपके साथ लगातार होती है ये अजीबो गरीब चीजें

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है, माता लक्ष्मी भगवान श्री हरि विष्णु की पत्नी हैं और उनके भाई कुबेर हैं. जिन लोगों को भी धन की कमी होती है वह माता लक्ष्मी के साथ कुबेर देव की भी पूजा करते है, कई बार लोगों के जीवन में अर्थिक परेशानियां इतनी ज्यादा आने लगती हैं कि लोग परेशान हो जाते हैं और फिर उन्हें समझ में नहीं आता है कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है.

    नाराज होने पर कुबेर देव आपको देते है ये संकेत

    आपको बतायें कि जब भी धन के देवता कुबेर आपकी किसी काम की वजह से आपसे नाराज हो जाते है, तो भी आपके जीवन में बहुत सारी आर्थिक परेशानियां घेर लेती है, जब भी कुबेर देव आपसे नाराज होते है, तो आपके निजी जीवन में कईत तरह की घटनाएं घटती है, ये चीजें आपको संकेत देती है, आपसे कुबेर देव नाराज है,तो चलिए जान लेते है कि वो संकेत क्या है.

    सूख जाता है मनी प्लांट का पौधा

    मनी प्लांट का पौधा काफी शुभ माना जाता है.इसलिए लोग अपने घरों के बाहर या बालकनी में मनी प्लांट का पौधा लगाते है.यदि आपके घर में पौधे हैं और वे अच्छी देखभाल करने के बावजूद बिना कारण सूख रहे हैं तो इस पौधे का लोग काफी देखभाल करते है, ताकि सूखे नहीं लेकिन यदि पूरी देखभाल के बाद भी ये पौधा सूख रहा है, तो यह बड़ा संकेत है कि कुबेर देव आपसे नाराज है.

    कीमती चीजें खोने लगती है

    वहीं कई बार ऐसा होता है कि आपकी प्रिय या कीमती चीजें खो जाती है, या टूट जाती है,  लेकिन यदि लगातार आपके साथ ऐसा हो रहा है तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपसे कुबेर देव नाराज है, इसलिए आपके साथ लगातार ऐसा हो रहा है.

    पैसे चोरी होते है

    लोग काफी मेहनत करते है, तब जाकर कुछ पैसे मिलते है, इसलिए लोग इसे काफी सुरक्षित तरीके से रखते है, लेकिन काफी सुरक्षा से रखने के बाद पैसा खो जाता है, चोरी हो जाता है तो आपसे कुबेर देव नाराज है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news