Nautapa Upay: आज से नौतपा की शुरुआत, घर में लगाएं ये पेड़-पौधे, आएगी सुख-समृद्धि

    Nautapa Upay: आज से नौतपा की शुरुआत, घर में लगाएं ये पेड़-पौधे, आएगी सुख-समृद्धि

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): आज 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है, क्योंकि सूर्य  रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर चुका है. इस बार 25 मई से लेकर 8 जून तक नौतपा रहेगा. नौतपा एक ऐसा शब्द है जिसके बारे में कुछ लोगों को ही जानकारी होगी, लेकिन आज हम आपको नौतपा क्या होता है और इसकी विशेषता क्या है इसके बारे मे पूरी तरीके से जानकारी देंगे.

    पढ़ें किसे कहते है नौतपा

     ज्योतिष की माने तो सूर्य देव जितने दिनों तक रोहिणी नक्षत्र में निवास करते हैं, उतने दिन धरती पर लोगों को गर्मी का एहसास होता है, क्योंकि सूर्य देव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने की वजह से चंद्रमा का प्रभाव कम हो जाता है,चंद्रमा शीतलता का प्रतीक माने जाते हैं जिसकी वजह से इनका प्रभाव कम होता है और भीषण गर्मी पड़ती है. नौतपा गर्मी के दिनों में 9 दिनों तक रहता है, ये साल के सबसे गर्म दिन होते है, इसको ही नौतपा कहते है.

    नौतपा के दौरान इन पेड़ों का लगाना होता है शुभ 

    तुलसी का पौधा

    तुलसी के पौधा का हिंदू धर्म में काफी ज्यादा महत्व माना जाता है, इनको साक्षात माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है, ऐसा माना जाता है कि जिस घर में में तुलसी का पौधा लगा होता है और उसकी नियमित रूप से पूजा की जाती है वह माता लक्ष्मी साक्षात निवास करती हैं. धार्मिक मान्यताओं की माने तो हर व्यक्ति को अपने जीवन में एक तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए इसको लगाने से करने के बाद व्यक्ति को बैकुंठ की प्राप्ति होती है. 

    केला का पेड़

    केला का पेड़ केला का पौधा साक्षात विष्णु का निवास स्थान होता है, यदि आप नौतपा के समय केले के पौधे को लगाते हैं तो फिर आपको आर्थिक लाभ होता है.   

    आंवला का पेड़

    धार्मिक मान्यताओं की माने तो आंवला पेड़ की जड़ में भगवान विष्णु निवास करते हैं इसलिए इसे गाना शुभ माना जाता है.इसे भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की भी कृपा आपको मिलती है.  

     आम का पेड़

    वही धार्मिक दृष्टि से आम का पेड़ लगाना भी काफी शुभ माना जाता है. इसको लगाने से पितृ प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद आपको मिलता है.  

    करी पत्ता का पौधा

    करी पत्ता को मीठा नीम भी कहा जाता है,क्योंकि करी पत्ते में कई औषधीय गुण पाये जाते हैं वहीं इसका पौधा काफी शुभ माना जाता है, इसलिए आपको इसका पौधा जरूर लगाना चाहिए. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news